फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two parties clash to find missing child

Farrukhabad News: लापता बालक को लेने के लिए दो पक्ष भिड़े

Thu, 06 Jun 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash to find missing child
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। लापता बालक को लेने के लिए दो पक्ष भिड़ गए। मामला थाने में पहुंचा तो एसओ ने बालक की उंगलियों का मिलान कराया। बालक जनपद आजमगढ़ का निकला। उसको रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना कलान गांव धरमपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा 16 फरवरी को परिवार सहित गंगा स्नान करने आए थे। मेले में उनका आठ वर्ष का पुत्र सुधांशु लापता हो गया था। सुरेंद्र ने थाने में बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव कीलापुर निवासी मुनेंद्र कुमार की पत्नी सोनिया जनपद आजमगढ़ कोतवाली सदर गांव लबूहां की निवासी है। उसका आठ वर्ष का भाई आशुतोष उसके साथ ही रहता है। चार जून को आशुतोष अचानक खेलते-खेलते लापता हो गया। गांव मड़ैया निवासी सुरेंद्र ने गांव में अपरिचित बालक को घूमते देखा। उन्होंने रिश्तेदार सुरेंद्र शर्मा को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र गांव में पहुंचे और बालक को लेकर अपने घर चले गए। मुनेंद्र साले की खोजबीन कर रहे थे। उनको पता चला कि धरमपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा बालक को अपने साथ लेकर चले गए। मुनेंद्र ने थाने में शिकायत की। सूचना पर सुरेंद्र शर्मा बालक को लेकर थाने पहुंचे। थाने में दोनों बालक को अपना बताने लगे।

एसओ बलराज भाटी ने सुरेंद्र व मुनेंद्र से बालक के आधार कार्ड मांगे। उसकी उंगलियों का मिलान कराया। ऐसे में बालक आशुतोष निकला। एसओ ने बालक को बहन सोनिया व बहनोई मुनेंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि बालक बहन के घर से लापता हो गया था। बहन व बहनोई को बालक सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed