फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two of the injured victims of the tractor, baby death

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो घायल, बच्ची की मौत

Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
 Two of the injured victims of the tractor, baby death
हादसे का शिकार मिनी बस - फोटो : amar ujala
 किशोरी को टक्कर मारकर भागते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्घ घायल हो गए, जबकि उनकी गोद से गिरी बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में किशोरी और वृद्घ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गंगादरवाजा माधौपुर निवासी सुनीता (18) पुत्री सोनपाल रात करीब 8 बजे घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर सुनीता घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा तो इसी दौरान रामऔतार कुशवाह अपने पुत्र शिवम की छह माह की बेटी आराध्या को लेकर टहल रहे थे, जो ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से रामऔतार की गोद से बच्ची नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामऔतार घायल हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना होते देख मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन में मोहल्लेवासी घायल रामऔतार और सुनीता को लेकर सिविल अस्पताल लिंजीगंज पहुंचे। यहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में रामऔतार और सुनीता को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर थाना मऊदरवाजा पुलिस और रामऔतार के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed