फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two of the infants died of negligence of doctorss

बच्चे का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बेटी घायल मिली

Mon, 26 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two of the infants died of negligence of doctorss
- फोटो : BBC
थाना नवाबगंज के गांव बवना में डायरिया से मरे बच्चे का अंतिम संस्कार करके सोमवार को जब परिजन घर लौटे तो पुत्री आरुषी (8) को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पाया।
विज्ञापन

आरुषि को उसका पिता आनन-फानन शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर आया। आरुषि के पिता का कहना है कि उसके भाई प्रशांत के पुत्र की मौत डायरिया से हो गई थी।
विज्ञापन


मरे बेटे का अंतिम संस्कार करके वह गंगा जी से वापस आया। इसी दौरान उसे अपनी पुत्री के गोली लगने की सूचना मिली। गोली कैसे लगी है। इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल समझा जाता है कि राजीव के घर पर तमंचा रखा था, जिसे बच्चों ने खेल-खेल में     उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोड तमंचा होने के कारण उससे गोली चल गई और आरुषि घायल हो गई। घर में तमंचा रखे रहने की पुष्टि उसके परिजन नहीं कर रहे हैं। गांववालों का कहना है कि तमंचे की गोली से ही आरुषि घायल हुई है।

नर्सिंग होम के डॉक्टर ने घटना की सूचना नवाबगंज पुलिस को दी है। नवाबगंज के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिल गई है। अभी फिलहाल वह फर्रुखाबाद की शिव बारात में हैं।


बारात से वापस जाने के बाद मामले की तहकीकात करेंगे और जिस तमंचे से गोली लगी। उसे बरामद कर घायल आरुषि के परिजनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed