फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two lines of 6 crore to 33 thousand KVA will be laid in Nawabganj.

Farrukhabad News: नवाबगंज में छह करोड़ से 33 हजार केवीए की डाली जाएंगी दो लाइनें

Sat, 07 Sep 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two lines of 6 crore to 33 thousand KVA will be laid in Nawabganj.
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र में जल्द ही 33 हजार केवीए की दो लाइनें डलवाई जाएंगी। करीब 68 किलोमीटर क्षेत्रफल में पड़ने वाली लाइनों में छह करोड़ की लागत आएगी। शासन से बिजली विभाग को बजट भी मिल गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लाइनों को डलवाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नई बिजली लाइनें पड़ने से नवाबगंज व कायमगंज क्षेत्र के घरेलू व ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र में वर्षों से पड़ी बिजली लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं। बरसात और आंधी में आए दिन तार टूटकर गिर जाते हें। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रहती है। विगत वर्ष निसाई से नवाबगंज और साहबगंज से निसाई तक करीब 34-34 किलोमीटर क्षेत्रफल में 33 केवीए की लाइन डलवाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। बिजनेस प्लान के तहत शासन ने दोनों लाइनें डाले जाने के लिए छह करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। लाइनों को डलवाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर पड़ते ही लाइन डलवाए जाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। दो जगह नई लाइनें बनने से नवाबगंज क्षेत्र के साथ कायमगंज क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा गांवों के बाशिंदों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। किसानों को भी अच्छी आपूर्ति मिलने से सिंचाई करने में परेशानी नहीं उठानी होगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता (एसई) अजय कुमार ने बताया कि निसाई से नवाबगंज और साहबगंज से निसाई तक नई बिजली लाइन डाले जाने के लिए छह करोड़ रुपये मिले हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed