फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two lakh rupees and goods stolen by cutting the shutter of the shop

Farrukhabad News: दुकान का शटर काटकर दो लाख रुपये व सामान चोरी

Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees and goods stolen by cutting the shutter of the shop
कायमगंज। नगर के मोहल्ला जवाहरगंज स्थित सब्जी मंडी में चोरों ने किराने की दुकान के दो शटर काट डाले। चोर दुकान में रखे दो लाख रुपये व काजू बादाम सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी महमूद की सब्जी मंडी में किराने की दुकान है। दुकान में सुरक्षा के लिहाज से दो शटर लगे हैं। दोनों शटर के बीच नौ इंच का फासला है। शुक्रवार की रात नौ बजे महमूद दुकान बंदकर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के बाहर लगे बिजली के मीटर से तार जोड़कर कटर से शटर काट दिया। एक शटर कटने के बाद दूसरा शटर दिखाई दिया। चोरों ने दूसरा शटर भी काट दिया।
विज्ञापन

चोर नकदी, काजू, बादाम व अन्य महंगी वस्तुएं चोरी कर ले गए। सुबह दुकान के पास कटर के दो ब्लेड पड़े मिले। अनुमान लगाया गया शटर काटने के बाद अंदर किसी दुबले पतले बच्चे को अंदर घुसाया गया। महमूद ने बताया कि चोर उनकी दुकान से दो लाख रुपये व काजू बादाम, पिस्ता आदि करीब 80 हजार का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जय सिंह परिहार ने बताया चोरी की सूचना मिली है। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed