{"_id":"5cddb08cbdec22073706ca76","slug":"two-killed-including-brother-in-law-killed-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साले की मौत, बहनोई समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साले की मौत, बहनोई समेत दो घायल
Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
farrukhabad
farrukhabad
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ब्रजमोहन (38)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर/शमसाबाद। पारिवारिक चचेरे भाई की बरात से वापस आते समय बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के कुइयांधीर गांव निवासी गिरीश चंद्र का बेटा ब्रजमोहन (38) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह करीब बीस दिन पहले घर आया था। बुधवार को पारिवारिक चाचा दुर्विजय के बेटे रोहित की बरात अमृतपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में थी। रोहित भी बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ बाइक से गुजरात के अहमदाबाद निवासी बहनोई राजेश व कुइयांधीर निवासी गोपाल भी थे। रात करीब साढ़े बारह बजे ब्रजमोहन, राजेश और गोपाल एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। तभी ताजपुर गांव के पास बनी पुलिया पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ब्रजमोहन को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों को परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के दो बच्चे एक बेटा अहम (5) और बेटी मुस्कान (9) है। ब्रजमोहन की पत्नी मीरा की पांच वर्ष पूर्व बेटे के जन्म के समय मौत हो गई थी।