फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two killed in road accident, six

सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल

Sat, 29 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, six
accident in karnprayag - फोटो : AmarUjala
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी रमेश्वरदयाल शनिवार की सुबह साइकिल से आटा चक्की पर गेहूं डालने जा रहे थे। बेवर रोड पर सामने से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे रंजीत ने बाइक चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



वहीं मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी अब्दुल रहमान और उनका बेटा मोहम्मद याकूब दिल्ली में काम करते हैं। याकूब चार दिन पहले घर आया था। शनिवार को मोहम्मद याकूब गांव के युवक शाकिर के साथ साइकिल से खरीददारी करने बेवर बाजार गया था। छिबरामऊ मार्ग पर मैनपुरी जा रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मोहम्मद याकूब की मौके पर मौत हो गई और शाकिर गंभीर घायल हो गया। बेवर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। भाई की मौत की खबर सुनकर छोटा भाई सुब्बी गांव के अन्य लोगों के साथ बेवर गया। सुब्बी ने बताया कि भाई पिता के साथ दिल्ली में  काम करता था। वह किसी काम से चार दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटकर आया था। इसकी जानकारी पिता को दी गई है। वह दिल्ली से घर के लिए चल दिए हैं। सुब्बी ने बताया कि मां का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, शमसाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक गांव रमापुर जसू निवासी अशोक कुमार अपनी पुत्री प्रतिज्ञा (8) को बाइक से बाजार ले गए थे। बाजार में मंदिर के पास बाइक से प्रतिज्ञा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गांव हसनापुर निवासी सुरेश कुमार (35) और राजपाल (40 ) एक बाइक से गांव अलीगढ़ जा रहे थे।


पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश कुमार और राजपाल घायल हो गए। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर कायमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मेरापुर के गांव मगटई निवासी वेदपाल बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह गिरकर घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना में कंपिल क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी महदरूद्दीन भी बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों के परिवारीजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed