फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including tempo driver died in car collision

Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो चालक समेत दो की मौत

Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two including tempo driver died in car collision
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर हथियापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो में फंसे यात्रियों को निकाला। इस दौरान टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को सीएचसी बरौन भेजा जहां एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कायमगंज मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे कायमगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने हथियापुर पेट्रोल पंप के सामने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो का चालक राजीव कुमार यादव (40) और दो यात्री फंस गए। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गए। मौके पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दरोगा अक्षय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास लोगों की मदद से टेंपो में फंसे चालक को बाहर निकाला। एक के मामूली चोट होने पर मौके से चला जाना बताया, लेकिन दूसरे घायल मंझना निवासी कैलाश के पुत्र सचिन (15) को सीएचसी से रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed