फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including advocate trapped in getting bail on fake driving license

Farrukhabad News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर जमानत लेने में अधिवक्ता समेत दो फंसे

Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Two including advocate trapped in getting bail on fake driving license
फर्रुखाबाद। न्यायालय विशेष न्यायाधीश के निर्देश पर कदरीगेट थाने के दरोगा दीपक कुमार ने बढ़पुर निवासी प्रांशु गुप्ता उर्फ अमृत गुप्ता तथा अधिवक्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि अदालत में जमानतदार की फोटो को तस्दीक किया गया। इसमें जमानतदार ने अपना नाम हिमांशु गुप्ता निवासी आवास विकास अंकित किया था। सत्यापन में पाया गया कि फोटो हिमांशु गुप्ता की न होकर प्राशु गुप्ता उर्फ अमृत गुप्ता निवासी बढ़पुर की थी। प्रांशु गुप्ता द्वारा कूटरचित फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर अभियुक्त राहुल पुत्र अरविंद निवासी आवास विकास कालोनी की मुकदमे में जमानत होने पर जमानत दाखिल की थी। इसकी शिनाख्त अधिवक्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। लिहाजा इस फर्जीवाड़े का दोनों को दोषी माना गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed