फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two houses collapsed in the rain in Kampil and Nawabganj area

Farrukhabad News: बारिश में कंपिल व नवाबगंज क्षेत्र में दो मकान गिरे

Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed in the rain in Kampil and Nawabganj area
फर्रुखाबाद। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कंपिल व नवाबगंज क्षेत्र के गांवों में दो मकान गिर गए। उनमें सामान भी दबकर बर्बाद हो गया। सूचना के बावजूद लेखपाल के न पहुंचने पर पीड़ितों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव त्योरखास निवासी विजयपाल का कच्चा मकान शनिवार रात गिर गया। उस में गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। दुर्घटना के समय विजय पाल परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। मकान में दबने से पड़ोसी संतोष बाल-बाल बच गए। वह परिवार के साथ कमरे से कुछ दूरी पर सो रहे थे। सूचना पर रविवार सुबह पहुंचे विजय पाल ने राजस्व कर्मियों को सूचना दी, मगर शाम तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार शाम गांव मंझना निवासी अनिल कुमार सक्सेना का मकान धराशायी हो गया। उसमें गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। पीड़ित अनिल ने इसकी सूचना लेखपाल को दी, मगर वह जांच करने मौके पर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को दी गई। बताया गया कि लेखपाल मंगलवार को जांच करने मकान पर पहुंचेगा। मकान गिरने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed