फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two houses burnt with stove, female poor

चूल्हे से दो घर जले, महिला गरी

Sun, 18 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 18 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt with stove, female poor
आग लगने से जले समान से उठता धुंआ। - फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में चूल्हे पर चाय बनाते समय साड़ी में लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग ने दो घरों को भी चपेट में ले लिया, जिससे एक भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही नगदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन



गांव खानपुर के रहने वाले किशनपाल के पुत्र नरसिंह की पत्नी पूजा देवी रविवार को चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। आग लगी देख पूजा चीखते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़ी। आग ने किशनपाल के साथ ही पड़ोसी बाबूराम के घर को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


जैसे-तैसे ग्रामीणों ने पूजा की आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर एसओ संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।


 ग्रामीणों ने हैंडपंप से आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनपाल ने बताया कि आग से उसका एक भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही घर में रखे 20 हजार रुपये, छह क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान जल गया।

वहीं बाबूराम ने बताया कि उसके तीन बोरा धान, साइकिल और घरेलू सामान जल गया। सूचना पर कानूनगो प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। कानूनगो ने आश्वासन दिया कि अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed