{"_id":"5f3034138ebc3e3ce56025f9","slug":"two-hours-of-rain-caused-roads-to-become-heavy-water-entered-into-houses-farrukhabad-news-knp57598244","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की झमाझम बारिश से सड़के हो गई लबालब और घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की झमाझम बारिश से सड़के हो गई लबालब और घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
नवाबगंज में बारिश के दौरान मुख्य मार्ग पर भरा पानी।
- फोटो : FARRUKHABAD
दो घंटे की बारिश से सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी
कायमगंज/नवाबगंज। रविवार को दो घंटे झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के पानी की निकासी न होने से घरों में पानी भर गया। किसानों के लिए यह बारिश अच्छी साबित हुई। उनके खेतों की सिंचाई हो गई।
रविवार को कायमगंज व नवाबगंज क्षेत्र में सुबह करीब दो घंटे बारिश हुई। इस दौरान पानी की निकासी न होने से नवाबगंज मुख्य बाजार में पानी भर गया। यहां पहले नाली थी जो दो बीघा तालाब तक जाती थी। इससे बारिश का पानी तालाब में चला जाता था। अब तालाब पर कब्जा हो गया है। इससे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश का पानी मुख्य मार्ग पर भरने के बाद घरों में घुस गया।
बरतल वाली गली, डाकघर वाली गली और मुख्य बाजार की सड़क पर करीब तीन फुट पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद लोगों ने घरों में भरे पानी को निकाला। ग्राम प्रधान मीरा गुप्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत के सात तालाबों पर अवैध कब्जा है। इसकी वह एसडीएम कायमगंज, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे से करीब 8 बजे तक हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी धान, उड़द, तिली, बाजरा आदि फसलों को काफी फायदा हुआ है। गांव अताईपुर के किसान रामप्रकाश ने बताया डीजल की इस मंहगाई के दौरान में बारिश से फसलों को प्राकृतिक पानी मिल गया है। इससे काफी राहत मिली है। कुछ जगह जलभराव भी हो गया। बारिश के बाद निकली धूप से उसम बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखाई दिए।
बिजली गिरने से पेड़ एंबुलेंस पर गिरा
कायमगंज। सीएचसी परिसर में नीम के पेड़ पर रविवार सुबह जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे पेड़ वहां खड़ी 108 नंबर एंबुलेंस पर गिर गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह के समय बाहर कोई न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
ईएमटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। वहां आसपास के लोग धमाके के साथ सहम गए। परिसर में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर निकल कर देखा तो बिजली के गिरने से पेड़ बीच टूटकर खड़ी एंबुलेंस पर गिरा पड़ा था। जिससे एंबुलेंस की छत व शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
बारिश से 150 गांवों की बिजली रही बंद
कायमगंज/ फर्रुखाबाद। सुबह बारिश होने से 11 केवी लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे कायमगंज का विद्युत उपकेंद्र बंद होने से कस्बे की बिजली पांच घंटे बंद रही। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र बंद होने से 150 गांवों की बिजली 12 घंटे बंद रही। इससे लोग परेशान रहे। जीआईसी फतेहगढ़ के पास बंच केबल जलने से कुटरा विद्युत उपकेंद्र दिन में पांच घंटे बंद रहा। इससे करीब 12 मोहल्लों की बिजली गुल रही। बंच केबल बदलने के बाद मोहल्लों की बिजली चालू हुई।