{"_id":"597633df4f1c1ba4738b4895","slug":"two-hours-of-cut-off-in-urban-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की कटौती से शहरी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की कटौती से शहरी हुए परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरजेंसी के नाम पर बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। सोमवार शाम को दो घंटे लगातार हुई कटौती से शहर अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण इलाकों में भी जमकर अघोषित कटौती हुई। ग्रामीणों को 10 घंटे बिजली नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार शाम दो घंटे की अघोषित कटौती की गई। यह कटौती शाम 6:47 से 8:47 बजे तक की गई। शहर के सभी उपकेंद्रों से होने वाली आपूर्ति बंद होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। आवास विकास कालोनी की शाम पांच बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
इमरजेंसी कटौती के नाम पर बार-बार कटौती हो रही है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे की बजाए 10 घंटे बिजली नसीब हो रही है। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि दो घंटे की इमरजेंसी कटौती की गई है।
विज्ञापन