फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two hi-tech nurseries to be built with Rs 2.08 crore

2.08 करोड़ रुपये से बनेंगी दो हाईटेक नर्सरी

Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two hi-tech nurseries to be built with Rs 2.08 crore
फर्रुखाबाद। सब्जी की फसल करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में 2.08 करोड़ रुपये से दो हाईटेक नर्सरी बनाई जाएंगी। इसमें अगैती फसल के लिए सब्जी की पौध तैयार होगी। किसानों को छूट पर पौध मिलने से वह अच्छी कीमत में सब्जी बेचकर समृद्ध होंगे।
विज्ञापन

जनपद के लघु सीमांत किसान अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सब्जी की खेती करते हैं। अब उनकी तरक्की की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। डीएम संजय कुमार सिंह की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर जनपद में दो हाईटेक नर्सरी की मंजूरी मिल गई है। उद्यान विभाग इन्हें तैयार कराएगा। यह हाईटेक नर्सरी कृषि विज्ञान केंद्र जाजपुर बंजारा मोहम्मदाबाद व गंगा नर्सरी रामपुर माझगांव कमालगंज में बनाई जाएंगी। एक हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली एक नर्सरी पर 1.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से पॉली हाउस व ग्रीन हाउस बनेगा।
विज्ञापन

-----------------
ये तैयार होगी पौध
जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में लौकी, तोरई, मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, करेला, तरबूज, खरबूजा आदि की पौध तैयार की जाएगी। उच्च गुणवत्ता बीज वाली यह पौध किसानों को बाजार से सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पॉली हाउस में तापमान संतुलित रहने से निर्धारित समय से पहले पौध तैयार हो जाती है। इससे किसानों को पौध आसानी से उपलब्ध होगी और वह अगैती फसल कर सकेंगे। अगैती फसल का बाजार में भाव भी अच्छा मिलने से किसानों को लाभ होगा। हाईटेक नर्सरी निर्माण के लिए निदेशालय से टेंडर भी हो चुका है। शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed