फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two halwais scorched due to cylinder fire

Farrukhabad News: सिलिंडर में आग लगने से दो हलवाई झुलसे

Wed, 19 Apr 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two halwais scorched due to cylinder fire
फर्रुखाबाद। तेरहवीं का खाना बनाते वक्त सिलिंडर में लगी आग से दो हलवाई झुलस गए। दोनों को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पाली थाने के गांव रूपापुर निवासी संतोष (35) हलवाई का काम करते हैं। उनके पड़ोस में ही एक तेरहवीं संस्कार था। उसका खाना बनाने के लिए संतोष ने अपने साथी हलवाई तेहरा गांव निवासी महिपाल (35) को बुला लिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे रसोई गैस के सिलिंडरों पर खाना बनाया जा रहा था। उसी समय अचानक एक सिलिंडर में आग लग गई। आग ने महिपाल को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आग लगते ही संतोष ने बुझाने का प्रयास किया, तो वह भी झुलस गया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के बाद देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिपाल का कमर से ऊपर हिस्सा झुलसने से हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed