{"_id":"66dca7e039c4851952011754","slug":"two-groups-of-students-fight-over-erasing-the-word-thakur-written-on-the-black-board-farrukhabad-news-c-12-1-knp1008-818717-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्लैक बोर्ड पर लिखे ठाकुर शब्द मिटाने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्लैक बोर्ड पर लिखे ठाकुर शब्द मिटाने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लैक बोर्ड पर लिखा ठाकुर शब्द मिटाने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। शिक्षक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभिभावकों की मौजूदगी में दोनों गुटों के छात्रों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय माडर्न इंटर कॉलेज की एक कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर शनिवार को छात्रों के एक गुट ने ठाकुर शब्द लिखा दिया। दूसरे गुट के छात्रों ने ब्लैक बोर्ड से ठाकुर शब्द मिटा दिया। इस पर दोनों गुटों के छात्रों में कहासुनी व मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर शिक्षक मौके पर पहुंचे। लेकिन मामले को रोक नहीं पाए। शिक्षक की सूचना पर फैजबाग चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज में बुलाया। वहां दोनों गुटों के छात्राें ने भविष्य में झगड़ा नहीं करने की बात कहकर समझौता कर लिया।
प्रधानाचार्य रामदास ने बताया कि ब्लैक बोर्ड पर शब्द मिटाने को लेकर छात्रों में मारपीट हो गई थी। अभिभावकों व पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के छात्रों में समझौता हो गया है।