फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा

Wed, 08 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two died in separate accidents
फाइल फोटो मिथलेश - फोटो : Amar ujala
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। जनपद कासगंज के गंजडुडवारा के मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी सूरज (18) पुत्र राजेंद्र रविवार को क्षेत्र  के गांव रायपुर में अपने मामा ग्रीश चंद्र के घर आया हुआ था। मंगलवार की सुबह दस बजे सूरज अपने मामा के लड़के बृजेश के साथ बाइक से गंगा नहाने गंगाघाट गया था।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे बाइक से रायपुर लौटते समय  कायमगंज कंपिल मार्ग स्थित आयशानगर के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक दोनों रोड के किनारे पड़े रहे। उधर से निकल रहे कुछ राहगीरों ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया जबकि बृजेश का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मृतक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिस कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


तीन दिन में आयशा नगर रोड पर दो मौतें
कंपिल के आयशानगर के सामने बाला रोड खूनी साबित हो रहा है। तीन दिन में अब तक वहां दो मौतों से सभी सन्न है। बीते रविवार को आयशानगर के जबरशेर के छह वर्षीय पुत्र अरशद की मौत हुई थी। अब दो दिन बाद कासगंज जनपद के सूरज की मौत होने से यह रोड चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में महिला की मौत
पति और बच्चों के साथ मायके दावत खाने में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसी जिला कासगंज (कांशीराम नगर) के गांव पीपल नगर थाना हरौरा के रहने वाले सुनील कुमार अपनी पत्नी मिथलेश (26) और पुत्र राजा (1), पुत्री रानी को लेकर अपनी ससुराल राईपुर चिनघटपुर जा रहे थे। ढाई बजे कारव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मिथलेश और उसका पति सुनील घायल हो गए। इन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंपिल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बताते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मिथलेश की मौत हो गई। घटना में बच्चे सकुशल बच गए।


 उधर, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ईख के खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर भाग गया। गांव वालों ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक सुनील हेलमेट नहीं लगाए था। थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed