फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   two died in accident

हादसों में दो की मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
two died in accident

शमसाबाद। सड़क हादसों में कोटेदार पति और व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर महमूद निवासी जवाहरलाल (48) की पत्नी के नाम राशन का कोटा है। सोमवार की रात लगभग आठ जवाहरलाल बाइक से घर लौट रहे थे। गांव पपड़ी के पास बाइक रोड रोलर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने से गंभीर रूप से जवाहरलाल घायल हो गए। थोड़ी देर बाद देशराज निवासी नीबलपुर वहां से निकले तो जवाहरलाल को घायलावस्था में देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


 परिजनों ने कसबा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने छुट्टी कर दी। परिजन जवाहरलाल को घर लेकर आए। घर आने के एक घंटे बाद मौत हो गई। जवाहरलाल की मौत से पत्नी सुखदेवी, पुत्र सचिन (18), सोहेल (15), लला (8) और पुत्री सोनी (17) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी मिठाई दुकानदार संतोष और वेदपाल मंगलवार को एक अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहे थे। गंगारोड के पास पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। वेदपाल ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने घायल संतोष कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। संतोष हेलमेट नहीं लगाए थे। संतोष की मौत होते ही पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र विपिन, आकेश, छोटू, शिवम और पुत्री उमा आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसआई कृष्णमुरारी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। संतोष की फैजबाग में मिठाई की दुकान है। चेयरमैन विजय गुप्ता ने संतोष के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed