फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two criminals who were selling blood of teenagers caught

Farrukhabad News: किशोरों का खून निकलवाकर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े

Fri, 19 Jan 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who were selling blood of teenagers caught
फर्रुखाबाद। किशोरों को बहला फुसलाकर उनका खून निकलवाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक किशोर के पिता की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी सुरेश चंद्र ने बेवर रोड नलकूप कालोनी निवासी अर्जुन राजपूत, गांव बिजाधरपुर निवासी विनय, गांव याकूतगंज निवासी राहुल शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र सक्षम कक्षा सात का छात्र है। उसका दोस्त आदित्य भी कक्षा सात में पढ़ता है। ये लोग पुत्र सक्षम व आदित्य को 12 सौ रुपये का लालच देकर एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां बेहोश करके दोनों का खून निकलवाकर बेच दिया।
विज्ञापन

इससे पहले भी ये लोग दोनों बच्चों का खून निकलवाकर बेच चुके हैं। पुलिस ने अर्जुन व विनय को पकड़ लिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में एक युवती सहित कई अन्य भी शामिल
भोले-भाले लोगों को बहला फुसलाकर खून निकलवाकर बेचने वाले गिरोह में एक शातिर युवती सहित कई अन्य लोग भी शामिल है। युवती लोगों को अन्य तरीके से लुभाती है। इस गिरोह के सदस्य एक फोटोग्राफर की हत्या में जेल जा चुके हैं।

18जेएनडी32-सहसचिव राधेश्याम शर्मा। स्वयं

18जेएनडी32-सहसचिव राधेश्याम शर्मा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed