फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two criminals arrested for making fake Aadhaar cards

Farrukhabad News: फर्जी आधार कार्ड बनाने में दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for making fake Aadhaar cards
फर्रुखाबाद। आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन बेचने का प्रयास कर रहे दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, की-बाेर्ड, 15 फर्जी आधार कार्ड बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी विकास कुमार ने बताया कि कमालगंज थाना पुलिस ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अमन कुशवाहा, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी सीवेंद्र राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांव नगरिया देवधरापुर निवासी पंजाबी आजीवन कारावास में जेल में बंद है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। इन लोगों ने पंजाबी के नाम से अपनी फोटो लगाकर आधार कार्ड बना लिया। पंजाबी की जमीन का बैनामा करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशान देही पर 15 फर्जी आधार कार्ड, लैपटाॅप, प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस, एक मोबाइल, लेमीनेशन के पैकेट, 1850 रुपये बरामद कर लिए। यह लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, एसओ कमालगंज राजेश राय मौजूद रहे। एसपी विकास कुमार ने लोगों से अपील की कि वह आधार कार्ड को एप पर जांच करने के बाद ही कोई सौदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed