फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two concrete houses and three huts in Samaichipur were swallowed by the Ganges.

Farrukhabad News: समैचीपुर में दो पक्के मकान और तीन झोपड़ियां गंगा में समाईं

Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two concrete houses and three huts in Samaichipur were swallowed by the Ganges.
शमसाबाद। गंगा में आई बाढ़ से समैचीपुर चितार में कटान का कहर जारी है। बृहस्पतिवार रात दो पक्के और तीन झोपड़ियां गंगा में समा गईं। मकान मालिकों ने समय रहते इनमें रखा सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। आसपास गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

समैचीपुर चितार गांव में बृहस्पतिवार देर शाम उजागर और इंद्राज के पक्के मकान गंगा में बह गए। कुछ दूरी पर रखी इंद्राज की पुत्री जमानिया, फहीम समेत एक अन्य ग्रामीण की झोपड़ी भी गंगा में समा गई। मंत्री और जंत्री की झोपड़ियां भी कटान की जद में हैं। गंगा की विकराल धार को देखते हुए ग्रामीणों ने मकानों को खाली करना तेज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधान ताराबानो ने बताया कि गांव में कटान बेहद तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों को अपने घर और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। गांव में 14 पक्के मकान और चार झोपड़ियां गंगा में समा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरी तौफीक में भी कटान की गति बढ़ गई है। इससे गांव में दहशत है। लोगों ने मकानों को तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से झोवा मार्ग पर ईंट इकट्ठी करनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों को आशंका है कि जैसे ही जलस्तर में कमी आई, गंगा का कटान और तेज हो जाएगा। लोग सामान और जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed