{"_id":"585c10484f1c1b501ae3988c","slug":"two-community-face-to-face-teacher-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को पीटने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को पीटने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जरारी गांव में शिक्षक की पिटाई को लेकर गुरुवार शाम दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक बस और चौपहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
प्राथमिक विद्यालय सिंगरापुर में कार्यरत शिक्षक अनिल कुमार विकलांग हैं। वह अपनी स्कूटी से कोहटिया चौराहे पर जैसे ही पहुंचे। उसी समय तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षक ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे।
वहीं बालीवाल खेल रहे युवकों ने जब शिक्षक को पिटते देखा तो जरारी गांव के रहने वाले इन तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। जब यह युवक अपने गांव पहुंचे तो वहां से एक बस और एक कार में भरकर लोग आ गए। आते ही उन्होंने जमकर कोहटिया चौराहे पर फायरिंग की।
विज्ञापन
इसके बाद वहीं पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से फंटी उठाकर चौराहे पर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जो मिला उसे पीटा। इस दौरान सिंगरापुर के रहने वाले राहुल वर्मा और 11 वर्षीय आकाश पुत्र महेंद्र सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना जहानगंज, कमालगंज का पुलिस फोर्स मौके पर बुला लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और सीओ अमृतपुर मौके पर पहुंच गए। स्वाट टीम और क्यूआरटी भी तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ी घटना टल गई है। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार भी पहुंच गए हैं।