फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two city substations to become operational soon.

Farrukhabad News: जल्द चालू होंगे शहर के दो उपकेंद्र

Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two city substations to become operational soon.
फोटो-11 सेंट्रल जेल उपकेंद्र में लगी वीसीबी मशीनें। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर में करीब 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दो उपकेंद्र जल्द चालू हो जाएंगे। इससे तीन उपकेंद्रों की ओवरलोडिंग समाप्त होने के साथ उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


शहर में आठ उपकेंद्र हैं। कनेक्शन बढ़ने के साथ घरों का लोड भी बढ़ रहा है। इससे सिस्टम ओवरलोड होने से ट्रिपिंग व फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके चलते शहर में दो नए उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। 10-10 एमवीए क्षमता के दाेनों उपकेंद्रों में जसमई उपकेंद्र की लागत 5.77 करोड़ और सेंट्रल जेल उपकेंद्र के निर्माण की लागत 4.73 करोड़ निर्धारित है। दोनों उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर रखे जा चुके हैं। सिविल वर्क और 33केवी लाइन बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। 11केवी फीडर बनाने का काम चल रहा है। दोनों उपकेंद्रों पर चार-चार फीडर बनाए जाएंगे। जसमई उपकेंद्र चालू होने पर जसमई पुराने उपकेंद्र व ठंडी सड़क उपकेंद्र का लोड कम होगा। वहीं सेंट्रल जेल उपकेंद्र चालू होने से न्यू भोलेपुर उपकेंद्र का लोड विभाजित होगा।
विज्ञापन

घटेगा फीडरों का लोड
पुराने जसमई उपकेंद्र से आरएमआर व सिटी फीडरों को बिजली दी जाती है। अब नया जसमई उपकेंद्र बनने से पुराने उपकेंद्र के सिटी फीडर के अलावा ठंडी सड़क उपकेंद्र के रेलवे रोड फीडर व कोल्ड फीडर का लोड विभाजित किया जाएगा। वहीं सेंट्रल जेल उपकेंद्र पर न्यू भोलेपुर के फतेहगढ़ फीडर और कोल्ड फीडर का लोड बांटा जाएगा। इससे दोनों नए उपकेंद्रों के साथ पुराने तीन उपकेंद्र अंडरलोड होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता सेकेंडरी वर्क्स लक्ष्मीकांत ने बताया कि सेंट्रल जेल बिजली उपकेंद्र के दो 11केवी फीडर बन चुके हैं। शेष दो फीडर इसी माह बनने के साथ अंतिम सप्ताह में चालू होने की उम्मीद है। जबकि जसमई उपकेंद्र का अभी एक फीडर बन पाया है। तीन फीडर बनाने हैं। 15 अगस्त तक उसे भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed