फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two brothers died due to drowning in mining pit

Farrukhabad News: (पेज चार लीड...) खनन से हुए गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to drowning in mining pit
फोटो- 13, 14
विज्ञापन

- बचाने पहुंचे ताऊ ने लगाई पानी में छलांग, युवकों ने बचाया
- परिजनों में मचा कोहराम, एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। भट्ठे के पास मिट्टी खनन से हुए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बचाने पहुंचे ताऊ ने पानी में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगे। गांव के दो युवकों ने ताऊ को बचाया। एसडीएम ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये दिलवाने का भरोसा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी कुंवरपाल लोधी खेती करते हैं। वह सहकारी संघ में सदस्य है। उनका पुत्र अरूण (10) और वरुण (8) गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच व तीन में पढ़ते थे। रविवार को कुंवरपाल लगभग 11.30 बजे खेत की ओर चले गए। पिता के घर में नहीं होने पर अरुण व वरुण एक किलोमीटर दूर महेश गुप्ता के भट्ठे के पास खेलने चले गए। जब वह भट्ठे के पास मिट्टी खनन से हुए गड्ढे के पास से गुजर रहे थे। तभी अरुण का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। अरुण को बचाने में वरुण भी पानी के अंदर चला गया। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन

आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों भाई डूब चुके थे। गांव के लोगों की सूचना पर तिलक सिंह व अजीत मौके पर आए। वह पानी में दोनों भाइयों की तलाश करने लगे। सूचना पर पहुंचे ताऊ अमरीश ने भतीजों को डूबने की जानकारी पर पानी में छलांग लगा दी। अमरीश भी गहरे पानी में डूबने लगे। तिलक व अजीत ने अमरीश को डूबने से बचाकर बाहर निकाला। दोनों बच्चों के शव भी कुछ देर बाद बाहर निकाल लिए। घटना की जानकारी पर पहुंचे पिता कुंवरपाल, मां संगीता व बहन शिल्पी दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। परिजनों में दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की मदद दिलवाने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed