{"_id":"68fcbb2af61644516901f87f","slug":"two-brothers-booked-for-assault-and-molestation-of-mother-and-daughter-farrukhabad-news-c-12-1-jhs1001-1307174-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मां-बेटी से मारपीट व छेड़छाड़, दो भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मां-बेटी से मारपीट व छेड़छाड़, दो भाइयों पर केस
Sat, 25 Oct 2025 05:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी से मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में सोनू और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।
इसमें बताया कि 22 अक्तूबर की शाम उनका नाती घर के बाहर खेल रहा था। रात होने की वजह से नाती को डांटकर घर के अंदर बुलाया। इसी पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में अपने भाई को बुला लिया।
आरोप है कि दोनों भाइयों ने डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बेटी के साथ दोनों ने छेड़छाड़ की और लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व आरोपियों के पिता ने धोखे से उसके पति से जमीन लिखवा ली थी और अब शेष जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।