{"_id":"647644da107a70e836079bd4","slug":"truth-about-the-death-of-a-teenager-medicines-coming-from-the-market-farrukhabad-news-c-12-1-261323-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किशोरी की मौत का जाना सच, बाजार से आती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किशोरी की मौत का जाना सच, बाजार से आती दवाएं
Wed, 31 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 31 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच माह पूर्व किशोरी की बीमारी से हुई मौत के मामले की शिकायत की जांच करने पहुंचे उप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य को लोहिया अस्पताल में खामियां मिलीं। निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के बाद मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं।
राजेपुर थाने के गांव सलेमपुर निवासी जितेंद्र शुक्ला की बेटी अंतिमा शुक्ला (15) बीमार थी। एक जनवरी 2023 को लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत आयोग से की। इसी की जांच के लिए सदस्य श्याम त्रिपाठी अपने साथी वेदप्रकाश मिश्र के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज संबंधी रिकार्ड खंगाला। वह सलेमपुर और पूर्व में सरह अस्पताल में चले इलाज की जांच करने भी गए।
लोहिया अस्पताल में जांच के दौरान आर्थो वार्ड में भर्ती नवाबगंज के बघौना निवासी उदयवीर के परिजनों ने शिकायत की। कहा कि उनका निजी इलाज सही से नहीं हो रहा। इस पर श्याम त्रिपाठी आर्थो वार्ड पहुंचे। वहां मरीज के पास एक निजी अस्पताल की फाइल रखी मिली। उसमें बाहर की दवाएं लिखी थीं। परिजनों ने बताया कि 14 मई को दुर्घटना में पैर टूटने पर लोहिया अस्पताल आए। यहां से निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद उन्हें भर्ती कर दिया गया। अब पैर में सड़न पैदा हो गई है। इलाज भी सही से नहीं हो रहा। उन्होंने मरीज के पास निजी अस्पताल की फाइल देखी। बाहर से लिखी गई दवा के पर्चे भी मिले। सदस्य श्याम त्रिपाठी ने सभी फाइलों के फोटो ले लिए। उन्होंने सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता को भी फटकार लगाई। सदस्य ने सीएमओ को भी फोन पर बाहर से ऑपरेशन व इलाज कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. रिषिकांत वर्मा पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।