{"_id":"66c79c622bbde91982055ad4","slug":"truck-seized-in-gst-evasion-and-tractor-trolley-seized-in-illegal-mining-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114756-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जीएसटी चोरी में ट्रक व अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जीएसटी चोरी में ट्रक व अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ व खनन अधिकारी ने गुरुवार को राजेपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीएसटी चोरी में ट्रक व अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़कर सीज कर दिया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह की टीम ने डबरी तिराहे पर बालू से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की जांच की। उसमें 14 घनमीटर बालू ओवरलोड पाई गई। ट्रैक्टर ट्राॅली को थाना राजेपुर में सीज कर उस पर एक लाख 22 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान ट्रक पर परिवहन विभाग का एक वर्ष का टैक्स बकाया निकला। ट्रक में लदे पान मसाला असम के कामरूप जिले से दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन ट्रक फर्रुखाबाद से अल्लागंज की ओर जा रहा था। चालक ई-वेबिल नहीं दिखा सका। चालक ने बताया कि वह माल कानपुर से लाकर दिल्ली ले जा रहा है। इस पर जीएसटी चाेरी की आशंका हुई। ट्रक में बिल के अनुसार 11 लाख 76 हजार 840 रुपये का माल लदा था। सूचना पर राज्य कर विभाग की टीम पहुंची।
राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि माल का जीएसटी भुगतान नहीं किया गया है। ट्रक पकड़ कर थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग ने ट्रक पर 17500 रुपये जुर्माना व 20 हजार रुपये कर लगाया है। राज्य कर विभाग जीएसटी चोरी व जुर्माना अलग से लगाएगा।