फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck riding woman crushed, serious

बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, गंभीर

Mon, 22 Feb 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Truck riding woman crushed, serious
घायल मोहिनी। - फोटो : FARRUKHABAD
बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, गंभीर
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। बहन के घर जाते वक्त एक बाइक सवार महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, फिर पैरों के ऊपर से निकल गया। महिला के दोनों पैर कई जगह से टूट गए। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव तेरा गढ़िया निवासी रघुवीर सिंह की पुुत्री मोहिनी (23) की ससुराल मेरापुर थाने के गांव दियोरा अचरा में है। वह बीते दिनों मायके आई थी। सोमवार सुबह 10 बजे वह परिवार के ही रंजीत के साथ बाइक से नवाबगंज थाने के गांव कढ़िऊली में अपनी बहन के यहां जा रही थी।
विज्ञापन

बाइक जब गांव बांसमई स्थित भट्ठा के पास पहुंची, तो पीछे से आए मौरंग भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोहिनी सड़क पर गिर गई। तेज रफ्तार ट्रक उसके पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, मगर आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल में अधिक रक्तस्राव होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई स्थानों से टूटी हैं।

हादसे में अधेड़ घायल
फर्रुखाबाद। गांव चांदपुर निवासी राजेश कटियार (50) दोपहर करीब दो बजे घर से काम से बाइक से निकले थे। वह रोड पर जैसे ही पहुंचे, तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed