फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck overturns in ravine after hitting HT pole

Farrukhabad News: एचटी पोल से टकराने के बाद ट्रक खड्ड में पलटा

Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns in ravine after hitting HT pole
शमसाबाद। सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस को देखकर चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक एचटी पोल को तोड़ते हुए खड्ड में पटल गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भर्ती कराया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी रोहित कुमार ट्रक चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है। वह शनिवार को कंपिल से ट्रक में मक्का लदवाकर जनपद सीतापुर के लिए निकला था। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर हजियापुर के सामने ट्रक पहुंचा तभी फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार में रोडवेज बस सामने आ गई। ट्रक चालक रोहित ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एचटी लाइन के बिजली के पोल से टकरा कर खड्ड में पलट गया। ट्रक में लदी मक्का खड्ड में बिखर गई। चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर ट्रक मालिक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed