फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck carrying ration wheat overturns in floodwaters.

Farrukhabad News: राशन का गेहूं ले जा रहा ट्रक बाढ़ के पानी में पलटा

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying ration wheat overturns in floodwaters.
कंपिल। बृहस्पतिवार देर रात सिवारा मार्ग पर राशन की दुकानों पर गेहूं पहुंचाने जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का अधिकांश हिस्सा बाढ़ के गहरे पानी में समा गया, जिससे बड़ी संख्या में गेहूं की बोरियां भीग गईं। शुक्रवार देर शाम तक भी ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को यह ट्रक वेयर हाउस से सिवारा क्षेत्र की राशन दुकानों के लिए गेहूं लेकर निकला था। रात करीब 11 बजे ट्रक कस्बे से लगभग दो किलोमीटर आगे पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। खाई में काफी गहरा बाढ़ का पानी भरा हुआ था, जिसमें ट्रक का बड़ा हिस्सा डूब गया। इससे ट्रक में लदी गेहूं की कई बोरियां पानी में भीग गईं। ट्रक के चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक मालिक वाहन को निकालने की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

बचाव कार्य में देरी
शुक्रवार सुबह से ही दुर्घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। देर शाम तक भी ट्रक को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हो पाया था। बाढ़ के पानी के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का स्तर अधिक होने से ट्रक को निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed