फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled weather, drizzle increased problems

बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से परेशानी बढ़ी

Wed, 29 Jan 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Troubled weather, drizzle increased problems
सर्दी में बच्चे को गोद में बैठाकर रिक्शे से जाती महिला। - फोटो : FARRUKHABAD
फोटो - 4
विज्ञापन

बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से परेशानी बढ़ी
अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा
- आलू की खोदाई रुकी, तिलहन फसलों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। रात को हुई बूंदाबांदी ने आलू किसान परेशान हैं। आलू खोदाई पर ब्रेक लगने से मंडी में भाव उछल गया। वहीं ठंडक बढ़ने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। बाजार में दुकानें देरी खुलीं।

पिछले एक सप्ताह से ठंड व कोहरे से कुछ राहत थी। इससे किसानों ने आलू की खोदाई तेजी से शुरू कर दी थी। इसके चलते मंडी में भाव भी गिर गया था। मंगलवार रात को अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में बादल छा गए। देर रात को बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठंडक बढ़ गई। सुबह भी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बूंदाबांदी के चलते खेतों पर आलू की खोदाई बंद हो गई। इसका असर मंडी में दिखाई दिया। आलू का भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल उछलकर 901 से 1101 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। ठंड के चलते बाजार में दुकानों के शटर सुबह देरी से खुले। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो आलू के साथ दलहन व तिलहन की फसलों में नुकसान होगा। गेहूं फसल को बारिश से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed