फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by waterlogging, people of Nai Basti blocked the road

Farrukhabad News: जलभराव से परेशान नई बस्ती के लोगों ने लगाया जाम

Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Troubled by waterlogging, people of Nai Basti blocked the road
फर्रुखाबाद। एक साल से जलभराव से परेशान नई बस्ती के लोगों ने श्यामनगर मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से निकलने के प्रयास में राहगीरों और पुलिस की जाम लगाने वालों से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के प्रयास से ईओ के आश्वासन के बाद बस्ती के लोगों ने जाम खोला। जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्यामनगर नई बस्ती की मुख्य गली में करीब एक साल से हुआ जलभराव खत्म नहीं हो रहा है। बस्ती के लोग मकानों के स्लैब से होकर गुजरने को मजबूर हैं। समस्या समाधान के लिए कई बार नगर पालिका को लिखित और मौखिक अवगत कराया गया। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले सप्ताह मोहल्ले वालों ने ईओ और डीएम को पत्र देकर समस्या समाधान न होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिम्मेदारों ने समस्या समाधान तो दूर मौका मुआयना करने की जरूरत नहीं समझी। इससे गुस्साए लोगों ने सुरेश चंद्र यादव व चंद्रशेखर शुक्ला की अगुवाई में श्यामनगर आश्रम के सामने मुख्यमार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे लोहे के पाइप लगाकर जाम लगा दिया। जाम में फंसे राहगीरों ने निकलने की कोशिश की, तो जाम लगाने वालों से जमकर नोकझोंक हुई। जाम लगने के करीब एक घंटे बाद कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाने वालों को हड़काने का प्रयास किया, तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने जाम लगाने वालों को ईओ से फोन पर वार्ता करने के लिए राजी कर लिया। फोन पर बातचीत के दौरान ईओ ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस पर बस्ती के लोगों ने जाम खोल दिया। सुरेश चंद्र ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या देखने आना चाहिए। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरन जाम लगाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि समस्या समाधान न होने पर आंदोलन के शिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखता। जाम लगाने वालों में कृपाल सिंह, आशीष, हर्षदेव, आनंद समेत 40 लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed