फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by overbearing mother and daughter, villager lodged a report

Farrukhabad News: दबंग मां-बेटी से परेशान ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Troubled by overbearing mother and daughter, villager lodged a report
कायमगंज। ग्रामीण ने गांव की दबंग मां-बेटी और उसके पति पर मुकदमा दर्ज करवाया। आरोप लगाया कि आए दिन विवाद व झूठा फसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन


गांव चिलसरी निवासी संतोष कुमार द्वारा न्यायालय के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 मई को उनका 11 वर्षीय पुत्र सूर्या दरवाजे पर बैठा था। गांव की प्रीति ने उसे गालियां दीं। शिकायत पर और गालियां दीं। कहा कि तुम्हें झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इसके बाद सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने भी महिला ने गालियां दीं। महिला पुलिस न होने के कारण पुलिस वापस चली गई। गांव में लोगों ने पंचायत की। लेकिन प्रीति ने किसी की बात न मानकर पंचायत करने वालों को भी गालियां दीं। इसके बाद प्रीति व उसके पति घर में घुसकर कमरे में रखे 70 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। विरोध करने पर पति नवीन चंद्र ने तमंचा तानकर धमकी दी। संतोष ने कोतवाली में सूचना दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। दबंग महिला से भयभीत संतोष ने न्यायालय के आदेश पर प्रीति, पति नवीनचंद्र, पुत्री शालिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed