फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by harassment, computer operator resigns

Farrukhabad News: उत्पीड़न से परेशान कंप्यूटर ऑपरेटर ने दिया इस्तीफा

Sat, 03 Aug 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment, computer operator resigns
फर्रुखाबाद। उत्पीड़न से परेशान होकर आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उसने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व लिपिक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार ने अपनी कंपनी के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा। इसमें कहाकि वह उत्पीड़न से दुखी होकर त्यागपत्र दे रहा है। कार्यालय में अधिकारी व कनिष्ठ सहायक आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि अप्रैल में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार की उनके विभाग में तैनाती हुई थी। इससे पहले वह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में था। वह प्रतिदिन कार्यालय में हस्ताक्षर करने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बिना बताए घंटों के लिए चले जाते थे। विभाग में रुककर काम करने के लिए कहा जाता था। इससे काम प्रभावित न हो। उत्पीड़न करने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि जो नौकरी से इस्तीफा दे रहा है, वह कुछ भी झूठे आरोप लगा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed