फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by domestic discord, youth hanged in Panchayat house

घरेलू कलह से परेशान युवक ने पंचायत घर में लगाई फांसी

Tue, 05 Nov 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic discord, youth hanged in Panchayat house
सुभाष की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने अपने गांव में पंचायत घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो परिजनों को सूचना दी गई। घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक मानसिक रूप से बीमार भी था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव अलीगढ़ निवासी पीआरडी जवान रमेश चंद्र और उसके पुत्र सुभाष (30) की ससुराल हरदोई जिले के थाना लोनार के गांव मजतरिया में है। पूरा परिवार ससुराल में ही रह रहा है। सुभाष सोमवार शाम को ससुराल से आया और उसने गांव के ही पंचायतघर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

सुबह गांव वालों को इसकी जानकारी हुई, तो पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के अनुसार सुभाष की पत्नी और मां से कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे परेशान होकर वह यहां चला आया और उसने आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना पर पत्नी रामरानी, पुत्री शिवांशी (7), फूलनदेवी (1), पुत्र शिवम (5) और माता-पिता रो-रो कर बेहाल हो गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बताया गया कि सुभाष मानसिक रूप से बीमार था। उसका फर्रुखाबाद शहर के एक डाक्टर से इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed