फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trolley overturned in ravine to save bike rider, 40 injured

Farrukhabad News: बाइक सवार को बचाने में खड्ड में पलटी ट्रॉली, 40 घायल

Wed, 05 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned in ravine to save bike rider, 40 injured
कायमगंज। नीबकरोरी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार ग्रामीण लौट रहे थे। शिवरई मठ गांव के सामने बाइक सवार को बचाने में ट्रॉली खड्ड में पलट गई। उसमें सवार बच्चों व महिलाओं सहित करीब 40 लोग दबकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अशोक के बेटे शिवम (3) का मंगलवार को नीबकरोरी मंदिर में मुंडन संस्कार था। परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंदिर पहुंचे थे। रात करीब 8.30 बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस घर जा रहे थे। कायमगंज मार्ग पर शिवरई मठ गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में चालक कालीचरन ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्रॉली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। उसमें सवार सभी महिलाएं व बच्चों सहित लगभग 40 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्राली के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में पांच बेड ही होने से वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को कुर्सी व मेज पर बैठाकर इलाज शुरू किया गया। कई घायल जमीन पर ही पड़े रहे। एसडीएम संजय सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम सहित अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह हैं घायल.. रीना(20), अंजली (15), प्रमिला(45), रामलली(40), शिवानी(24), संध्या(34), प्रताप सिंह(54), खुशबू(18),सतेंद्र (25), कुमकुम(16), दीपिका (22), शिवानी (12) आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed