{"_id":"63e3b2ceaf615c93e402cf22","slug":"triple-talaq-victim-wept-bitterly-in-dms-office-farrukhabad-news-c-12-1-70665-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम के दफ्तर में फूट-फूट कर रोई तीन तलाक पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम के दफ्तर में फूट-फूट कर रोई तीन तलाक पीड़िता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम के यहां शिकायत करने पहुंची तीन तलाक पीड़िता फूट-फूट कर रो पड़ी। कहा कि एसपी के आदेश पर बमुश्किल ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से मिलकर नाम निकलवा लिए। अब ससुराली हलाला करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर मासूम बेटी के साथ आत्महत्या की धमकी दी।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तलैया साहब जादगान की अर्शी फातिमा का विवाह एटा के मोहल्ला काजी निवासी अली अशरफ उर्फ शानू से हुआ था। उसके एक बेटी अनाबिया हुई। कुछ साल में ही ससुराली दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता की मां आशिया बेगम ने 25 अगस्त 2022 को अर्शी के पति अली अशरफ, सईदउल्ला, रिहाना, निदा, फैजी, सुएब, मुशीर, सरवर, हाफिज मास्टर पर मुस्लिम महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
ससुरालियों ने पुलिस से मिलकर आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाल दिए। अर्शी मासूम बेटी के साथ मंगलवार को डीएम के यहां पहुंची। वह शिकायत के वक्त फूट-फूट कर रोने लगी। आरोप लगाया, कहा कि मुकदमे के जांच अधिकारी ससुरालियों से मिल गए हैं। वे शातिर किस्म के लोग हैं। कभी भी उसकी व परिजनों की हत्या करवा सकते हैं। पति ने तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन
अब वे पिता से हलाला के बाद घर में घुसने की बात कह रहे हैं। शिकायत में कहा कि वह मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय में भी जाती हैं। वहां ससुरालीजन भी आते हैं। कभी भी उसके साथ हादसा हो सकता है। उसने पीड़िता ने बताया कि अधिकारी ने छह दिन बाद बुलाया है।