फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tributes paid to the martyrs, burnt effigy of Chinese President

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs, burnt effigy of Chinese President
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ अत्याचार से जिले में गुस्सा है। लोगों ने चीन के सामान को तोड़कर उसका बहिष्कार किया। चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। सभी ने शपथ ली कि अब चीन के सामान की खरीद नहीं करेंगे। लोगों ने सरकार से बदला लेने की मांग की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने चीन के सामान खुद बहिष्कार कर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि चीन का कोई भी सामान न खरीदें। कहा कि चीन ने बार्डर पर हमारे सैनिकों पर कायराना हमलाकर उनकी जान ली है। इसलिए चीन के सामान का बहिष्कार करें। उनके साथ राकेश सिंह राठौर, रामकरन सिंह चौहान, सीपी परिहार, आदेश कुमार आदि रहेे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रखा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सब चीन के सामान की खरीद नहीं करेंगे। यही नहीं शहीद सैनिकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला महासचिव राज गौरव पांडेय, प्यारे वारसी, गौतम कश्यप, रफत अली, रामकिशन कश्यप, पृथ्वी नारायण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा जनसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने घरों से तीन निर्मित सामान लाकर फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन तिराहे पर रखा। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। सभी ने संकल्प लिया कि अपने जीवनकाल में कभी भी चीन का सामान नहीं खरीदेंगे। इसमें मोहित गुप्ता, रजत कटियार, अतुल गुप्ता, रवि मिश्रा, सुमित सक्सेना, अभय दुबे, हिमांशु राजपूत, बनारसी गुप्ता, सिद्धार्थ राठौर, राघव गुप्ता आदि थे।
कांग्रेसियों ने ब्लाकवार कार्यक्रम कर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद। भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लाकवार कार्यक्रम आयोजित किए।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भारतीय इंटर कालेज में संजू अग्निहोत्री के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कौशलेंद्र यादव, मृत्युंजय शर्मा, ओमप्रकाश बाथम, सत्यम आदि मौजूद रहे। कमालगंज ब्लाक के गांव महमदपुर अचला में इरफान प्रधान, राजेपुर के गांव दहेलिया में कृष्ण गोपाल मिश्र, शमसाबाद के गांव बरझाला में मनोज गंगवार, कायमगंज के गांव सुभानपुर में श्रीकृष्ण गौतम, राजू वर्मा व नवाबगंज के गांव ममापुर ममें आमोद गंगवार, गोपाल गंगवार ने सभा का आयोजन कर शहीदों को नमन किया।
कायमगंज संवाद के अनुसार कांग्रेसियों ने सुभानपर में एक गोदाम में सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। मंडल प्रभारी नगर मनोज गंगवार, नगर अध्यक्ष राजू वर्मा, मनोज शिवा, आलोक गंगवार, आफताब खाँ आदि मौजूद रहे।

इजरायल की तरह आक्रामक नीति अपनाए भारत
कायमगंज। नगर के मोहल्ला सदबाड़ा में साहित्यकारों ने कहा भारत को इजरायल की तरह आक्रामक नीति अपनानी चाहिए। प्रो रामबाबू मिश्रा, पवन बाथम, बी एस तिवारी, हंसा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed