फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tributes paid to 'Mahadevi Verma'

साहित्य प्रेमियों ने ‘महादेवी वर्मा’ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Wed, 11 Sep 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to 'Mahadevi Verma'
पल्ला स्थित महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद खड़े विधायक व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
जानी-मानी साहित्यकार महादेवी वर्मा के परिनिर्वाण दिवस पर साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं कवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ‘आग की देवी महादेवी वर्मा’ पुस्तक का उनके चरणों में रखकर लोकार्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महादेवी वर्मा का साहित्य आंसू नहीं आग का दरिया है।
विज्ञापन

शहर के पल्लापार्क स्थित तिराहे पर महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर सुबह आठ बजे साहित्यकार पहुंचे। साहित्यकार डा. श्यामलाल निर्मोही, मुसर्रद बेगम ‘साद’ तथा डा. राजीव श्रीवास्तव से संपादित पुस्तक ‘आग की देवी महादेवी वर्मा’ को चरणों में रखकर लोकार्पित किया गया।
विज्ञापन

डा. श्यामलाल निर्मोही एवं डा. राजकुमार सिंह ने कहा कि महादेवी वर्मा एक छायावादी कवियत्री थीं। वह आंसू नहीं आग की देवी थीं। उनकी कविता ‘शलभ में शापमय वर हूं’ में नारी चित्रण है। उसमें महादेवी वर्मा कहती हैं कि नारियां शापमय वरदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि वे सृष्टि की मूलाधार हैं, परंतु उदंड पतंगों को भष्म करने की उनमें क्षमता भी है। उनके साहित्य में प्रयुक्त ‘मैं’ उनका ‘स्व’ न होकर नारी जाति का ‘हम’ हैं।

प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि देने वालों में कृष्णकांत अक्षर, विधायक नागेंद्र सिंह, प्रबोधिका के अध्यक्ष डा. राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, डा. माधुरी दुबे, भूपेंद्र सिंह संजय गर्ग, निमिष टंडन, डा. श्रीकृष्ण गुप्ता, अरुण प्रकाश तिवारी ‘ददुआ’, भूपेंद्र, सुजीत, अक्षय दीक्षित, नलिन श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, कुलभूषण श्रीवास्तव, डा. रामकृष्ण राजपूत, डा.अरशद मंसूरी, सरफराज हुसैन, विनय अग्रवाल, उदय सिंह, जमुर्रद बेगम, सुनील तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed