फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tribute to Snow Warrior

हिम योद्धा को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 12 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 12 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
tribute to Snow Warrior
सियाचीन में 25 फीट बर्फ के नीचे दबकर जिंदगी की जंग हार गए शहीद लांसनायक हनुमंथप्पा को शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और आम आदमी के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री सरल त्रिवेदी के आवास ब्रह्मपुरी कालोनी में श्रद्घांजलि सभा की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिक हनुमंथप्पा को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजू शर्मा, कृष्णा राजपूत, विशाल राजपूत, संजय प्रजापति, सुमित शर्मा, राधेश्याम तिवारी, प्रमोद मिश्र, सुबोध मिश्र, अनुज श्रीवास्तव, अमित तिवारी और अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मोहल्ला नुनहाई स्थित धर्मशाला में आम आदमी पार्टी की ओर से श्रद्घांजलि सभा की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजगौरव पांडेय, जिला संगठन प्रभारी राकेश शुक्ल, रामकिशन कश्यप, प्यारे वारसी, नरेश चंद्र बाथम, रवींद्र कश्यप, अतुल शर्मा, राकेश चंद्र अग्निहोत्री, शाहनवाज अली, शैलेंद्र भदौरिया, गौतम कश्यप, दिनेश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश दीक्षित, जितेंद्र दीक्षित और कुश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फतेहगढ़ चौराहे पर शुक्रवार की शाम को अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में शोकसभा हुई। यहां  शहीद लांस नायक हनुमंथप्पा की फोटो पर पुष्प अर्पित करने के बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पंकज प्रकाश, विजेन्द्र राठौर, अभिषेक दुबे, राहुल कटियार, शानू बघेल, आशुतोष मिश्र, लंकेश कुमार, लकी बघेल और अनूप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed