फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tree branch falls on power line; Kamalganj without electricity for 11 hours.

Farrukhabad News: लाइन पर गिरी डाल, 11 घंटे बंद रही कमालगंज की बिजली

Sun, 27 Sep 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tree branch falls on power line; Kamalganj without electricity for 11 hours.
कमालगंज। 132 केवी भोलेपुर उपकेंद्र से कस्बा को आने वाली 33केवी लाइन में फाल्ट होने से शुक्रवार रात करीब 3:35 बजे उपकेंद्र ठप हो गया। कस्बा के साथ ही गदनपुर तुर्रा, कोहरापुर, खुदागंज, कैंटाह के ग्रामीण व पीटीडब्ल्यू फीडरों की बिजली चली गई। इससे करीब 150 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी फाल्ट खोजने के लिए निकले। तेज बारिश के बीच भोजपुर बघार के निकट 33 केवी लाइन पर पेड़ की टूटी डाल पड़ी मिली। वहीं, याकूतगंज के निकट बाग में लाइन पर पेड़ की डाल का हिस्सा मिला। टीम ने पेड़ की डाल हटाकर तारों को बांधा। करीब 11 घंटे बाद दोपहर 2:15 बजे बिजली बहाल होने पर उपकेंद्र चालू हो सका।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद कस्बे की आपूर्ति चालू की गई तो कुछ देर बाद ही महरूपुर राबी के निकट 11केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट हो गया। मरम्मत कार्य के बाद शाम 5:30 बजे कस्बे की लाइन चालू हुई। शाम छह बजे 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी फीडर चालू नहीं हो सका। अवर अभियंता अजय कुमार पाल ने बताया कि बारिश के दौरान तेज हवा चलने से कई स्थानों पर फाल्ट हुआ। 33 केवी की मरम्मत के बाद उपकेंद्र चालू हो गया। ग्रामीण फीडरों में फाल्ट खोजने का प्रयास चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं टूटे तो कहीं गिरे खंभे
फोटो-14 बिजली घर में फाल्ट की मरम्मत करते कर्मचारी। स्रोत: पाठक
कायमगंज। तेज हवा के साथ लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शुक्रवार सुबह से आंख-मिचौली के बाद शाम सात बजे आपूर्ति ठप हो गई। रात 10 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से तकनीकी टीम पेट्रोलिंग करती रही। शनिवार सुबह 132 केवी लुधईया उपकेंद्र की सीटी में खराबी मिलने से समस्या और बढ़ गई। ग्राम नीवलपुर में बरझाला फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। कई अन्य स्थानों पर भी खंभे गिरने की सूचना है। बिजली न मिलने से इन्वर्टर और मोबाइल बंद हो गए। व्यापार प्रभावित होने के साथ मोटरें न चलने से पेयजल संकट गहरा गया। अधिशासी अभियंता शिवशंकर ने बताया कि 33केवी लाइन का फाल्ट ठीक कर दिया गया है। 11केवी की लाइनों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed