{"_id":"0519448c84d036017f999ae578e781d9","slug":"travelers-coming-from-delhi-khuranon-mugged-by-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रहे यात्री को जहर खुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रहे यात्री को जहर खुरानों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस में यात्रा कर रहे यात्री को जहर खुरानों ने नशीला बिस्कुट खिलाकर नगदी और सामान लूट लिया। बेहोश यात्री को लोहिया अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया।
हरदोई थाना पाली के गांव नरैयामऊ निवासी सुधीर पुत्र रामपाल दिल्ली में सिलाई का काम करता है। शादी का कार्यक्रम होने के कारण सुधीर शनिवार रात दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा घर लौट रहा था। बस में सवार जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने सुधीर से दोस्ती गांठ ली। इस दौरान उन लोगों ने सुधीर को नशीला बिस्कुट खिला दिया। बिस्कुट खाने के बाद सुधीर बेहोश हो गया। सुधीर के बेहोश होते ही जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने उसके पास से नगदी और मोबाइल के अलावा बैग लूट लिया और रास्ते में उतरकर फरार हो गए।
रविवार सुबह जब बस रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद पहुंची तो सुधीर को परिचालक ने परिसर में उतार दिया। यात्री को पड़ा देखकर सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सुधीर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर सुधीर ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे बिस्कुट खिलाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जहरखुरानी गिरोह के सदस्य उसके पास से 2500 रुपये और मोबाइल के अलावा बैग लूट ले गए। शादी का कार्यक्रम होने के कारण वह घर जा रहा था।
विज्ञापन
युवक बेहोशी हालत में मिला
एक अज्ञात युवक रोडवेज बस अड्डा परिसर में रविवार को बेहोशी हालत में पड़ा मिला। युवक को पड़ा देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बेहोश युवक को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। युवक के होश में न आने के कारण उसका नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका।