फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trauma center construction incomplete

Farrukhabad News: ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अधूरा, 31 मार्च तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद कम

Fri, 06 Mar 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Trauma center construction incomplete
फोटो-36 लोहिया अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का भवन। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के लोहिया अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण छह माह की अवधि बढ़ाने के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। 18.94 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस क्रिटिकल केयर यूनिट को मार्च तक तैयार कर हस्तांतरित करने के आदेश हैं। हालांकि, अभी भी काफी काम बाकी है, जिससे निर्धारित समय में निर्माण पूरा होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

यह ट्रॉमा सेंटर गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को दी गई है। अप्रैल 2024 में शुरू हुए इस कार्य को सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था। काम की धीमी रफ्तार के कारण समय पर पूरा न होने पर, कार्यदायी संस्था के अनुरोध पर निर्माण की अवधि छह माह बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी। इन दिनों निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है, लेकिन अभी भी प्लास्टर, खिड़की, दरवाजा सहित फिनिशिंग का कार्य शेष है। इस माह के केवल कुछ दिन ही बचे हैं, जिससे समय पर काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है। इससे जिले के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता प्रियेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 94 फीसदी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं और इस माह के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। प्रियेश कुमार ने यह भी बताया कि शुरुआत में भूमि मिलने में देरी होने के कारण भवन निर्माण भी देरी से शुरू हो पाया था। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित अवधि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed