फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   transfer in police dept

कादरीगेट, पल्ला चौकी इंर्चाज सहित 18 दरोगा के तबादले

Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
transfer in police dept
पांच चौकी इंचार्ज समेत 18 दरोगा बदले गए
विज्ञापन

43 दीवान और सिपाही भी इधर से उधर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने कादरीगेट, पल्ला, मेडिकल, खुदागंज व सिवारा चौकी इंचार्ज समेत 18 दरोगा की तैनाती में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन के दो निरीक्षकों को भी तैनाती दी गई है। काफी समय से एक ही थाने व पटल पर तैनात दीवान व सिपाहियों को भी इधर से उधर किया गया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने रविवार देर रात पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार की फतेहगढ़ कोतवाली में इंस्पेक्टर अपराध का प्रभार दिया। निरीक्षक मिर्जा सदरे आलम बेग को मॉनीटरिंग सेल प्रभारी बनाया गया है। सम्मल सेल प्रभारी कृष्णावतार पांडेय व सिवारा चौकी इंचार्ज दरोगा उदयभान सिंह को न्यायालय की सुरक्षा में तैनात किया है। जहानगंज थाने के दरोगा विवेक सिंह को सेशन हवालात प्रभारी बनाया गया है। जहानगंज थाने के दरोगा प्रशांत कुमार को कोतवाली मोहम्मदाबाद, यहां तैनात दरोगा उदय भान सिंह यादव को थाना कंपिल भेजा गया है। मऊदरवाजा की मेडिकल चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार को चौकी सिवारा, कंपिल थाने के दरोगा सुरेंद्र यादव को थाना जहानगंज स्थानांतरित किया गया है। पल्ला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे, व कादरीगेट चौकी इंचार्ज रमेश कुमार को थाना जहानगंज भेज गया है। पुलिस लाइन से दरोगा प्रताप सिंह को चौकी खुदागंज व राजेश राय को कादरीगेट चौकी पर तैनात किया गया है। लाइन से दरोगा बाल कृष्ण त्रिपाठी को चौकी पल्ला, खुदागंज चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी को थाना कंपिल, दरोगा नितिन यादव फतेहगढ़ से चौकी मेडिकल थाना मऊदरवाजा, लाइन से दरोगा जितेंद्र कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा काफी समय से तैनात 43 दीवान व सिपाहियों को इधर से उधर कर तैनाती दी है। एक भाजपा नेता जहानगंज के दरोगा का ट्रांसफर रुकवाने के लिए सोमवार को क्षेत्र के आधा दर्जन प्रधानों के साथ एसपी से मिले थे लेकिन दरोगा का ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed