फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four doctors went for training; patients left to fend for themselves

Farrukhabad News: प्रशिक्षण लेने गए चार डॉक्टर, भटकते रहे मरीज

Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four doctors went for training; patients left to fend for themselves
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के चार डॉक्टरों के प्रशिक्षण में चले जाने से शुक्रवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हृदय रोगियों को इलाज नहीं मिल सका। टेलीमेडिसिन के डॉ. अभय श्रीवास्तव के कमरे में खांसी, जुकाम-बुखार के मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीन कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय, फिजीशियन डॉ. प्रज्ञा मिश्रा और पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय सिंह की ड्यूटी एचआईवी, एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में लगा दी गई। डॉ. प्रवीन कुमार लंबे समय से ओपीडी में फिजीशियन के मरीजों को देखते रहे हैं। उनके न होने से मरीजों की कतारें टेलीमेडिसिन के डॉ. अभय श्रीवास्तव के कमरे में लग गई। कई बार धक्का मुक्की होने से काफी दिक्कतें हुईं। अस्पताल में कुल 840 मरीज पहुंचे। हृदय रोगियों को भी बैरंग लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों को प्रशिक्षण लेना जरूरी था। इसीलिए उन्हें भेजा गया था। अन्य डॉक्टरों ने सभी मरीजों को दवाएं लिखीं। इससे कोई खास दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed