फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trains taken out by installing emergency gate

Farrukhabad News: इमरजेंसी फाटक लगाकर निकाली गई ट्रेनें

Sun, 25 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Trains taken out by installing emergency gate
कमालगंज। रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के फाटक को बंद करते समय सामान लादकर जा रहे जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरा फाटक बंद होने से फंसी गाड़ी को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इमरजेंसी फाटक लगाकर ट्रेनें रवाना की गई। फाटक ठीक करने को कर्मचारी लग गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ट्रेन को गुजारने के लिए रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 133-सी के फाटक को गेटमैन बंद कर रहा था। तभी अमानाबाद गांव से साउंड सिस्टम व जनरेटर लादकर कस्बा की ओर जा रही जुगाड़ गाड़ी फाटक में फंस गई। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी ओर फाटक लगने से गाड़ी ट्रैक पर फंस गई। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गुमटी पर तैनात गेटमैन ने इमरजेंसी फाटक लगाकर ट्रेनों को रवाना किया। रेलवे कर्मचारी फाटक को ठीक करने में जुट गए। शाम तक फाटक ठीक नहीं हो सका। इमरजेंसी फाटक लगे रहने से रेलवे रोड पर वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed