{"_id":"ba076449ff50243e4a3436d43f22784e","slug":"training-dates-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण की तिथियां घोषित
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से स्वर्ण जयंती शहरी गरीब
विज्ञापन
स्वरोजगार योजना के तहत दिया बेरोजगारों को अब जल्द ही ऋण मिलेगा। इसके लिए
आवश्यक प्रशिक्षण की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। दो चरणों में बेरोजगारों
को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डूडा की स्वर्ण जयंती शहरी गरीब स्वरोजगार योजना के तहत 193 गरीबों को दो-दो लाख रुपये का ऋण दिया जाना है। ऋण के लिए करीब एक हजार बेरोजगारों ने डूडा कार्यालय में साक्षात्कार के बाद आवेदन पत्र जमा किए थे। मार्च में ऋण स्वीकृति में एक नया पेंच सामने आया है कि एलडीएम कार्यालय में प्रशिक्षण के बाद बेरोजगारों को ऋण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की तिथि अप्रैल में घोषित होनी थी। लेकिन एलडीएम और पीओ डूडा के पेंच में तिथि घोषित नहीं हो पा रही थी। बेरोजगार डेढ़ माह से डूडा कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। पीओ डूडा अतुल यादव कह रहे थे कि उन्होंने 110 लोगों की सूची बनाकर एलडीएम कार्यालय भेज दी है। अब प्रशिक्षण की तिथि एलडीएम कार्यालय से ही मिलेगी। वहीं एलडीएम रवींद्र
सिंह का कहना था कि पीओ डूडा ने एक साथ 110 लोगोें की लिस्ट भेज दी, जबकि उनसे बैच बनाकर सूची मांगी गई थी। अफसरों की इस आपसी लड़ाई की चक्की में बेरोजगार पिस रहे थे। अमर उजाला ने 12 मई के अंक में अफसरों की
आपसी रार में बेरोजगार परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद अफसर चेते। शनिवार की पीओ डूडा ने बैच बनाकर सूची एलडीएम कार्यालय को भेज दी है। एलडीएम ने भी प्रशिक्षण की तिथियां घोषित कर दी हैं। दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण की तिथि घोषित होने से अब बेरोजगारों को शीघ्र ही ऋण मुहैया हो जाएगा।
वर्जन
एलडीएम कार्यालय को बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने के लिए बैच बनाकर सूची भेज दी गई है। दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले चरण में 18 से 23 मई और दूसरे चरण में 25 से 30 मई तक बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अतुल यादव (पीओ डूडा)
यहां होगा प्रशिक्षण
स्वर्ण जयंती शहरी गरीब स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए बेरोजगारों को स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, फतेहगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की तिथि व संबंधित बैंक के लाभार्थी
बैंक आफ इंडिया फर्रुखाबाद के 20, बैंक आफ इंडिया फतेहगढ़ के 14, बैंक आफ बड़ौदा फतेहगढ़ के आठ, पंजाब नेशनल बैंक फतेहगढ़ के 10, ओरियंटल बैंक ऑफ फर्रुखाबाद के आठ, सेंट्रल बैंक फतेहगढ़ व यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया फर्रुखाबाद के एक-एक लाभार्थी को 18 से 23 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, फर्रुखाबाद और यूनियन बैंक
फतेहगढ़ के 11-11, बैंक आफ बड़ौदा फर्रुखाबाद के छह, सिंडीकेट बैंक ऑफ फर्रुखाबाद के पांच, विजया बैंक फर्रुखाबाद के 10, और इलाहाबाद बैंक फर्रुखाबाद के छह लाभार्थियों को 25 से 30 मई तक स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान फतेहगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।