फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traffic stopped in Tehsil, CHC, Munsif Court due to increasing scope of Containment Zone

कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ने से तहसील, सीएचसी, मुंसिफ कोर्ट में आवागमन बंद

Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped in Tehsil, CHC, Munsif Court due to increasing scope of Containment Zone
कायमगंज। मोहल्ला पाठक में पिछले सप्ताह एक युवक के बाद बुधवार को मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कंटेनमेंट जोन का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। अब तहसील, मुंसिफ कोर्ट व सीएचसी में लोगों का आवागमन बंद हो गया है। अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी मरीज को जाने की इजाजत है।
विज्ञापन

मोहल्ला पाठक में सप्ताह पहले एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। तब श्यामागेट से पूरे मोहल्ले को सील किया गया था। इसी मोहल्ले में भाई की शादी में रामपुर से आई बहन व उसके बेटे की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। पहले दिन जामा मस्जिद के पास से चौक चौराहे तक पूरा मार्केट सील कर दिया गया था। इस क्षेत्र में आने वाले मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार गुरुवार को यह दायरा और बढ़ गया। अब बैरियर कस्बा चौकी के पास लगा दिया गया है। इससे तहसील, सीएचसी, मुंसिफ कोर्ट, चौकी पुलिस में लोगों का आवागमन बंद हो गया है। बैरियर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीएचसी में ओपीडी बंद कर दी गई है। यहां आने वाले सिर्फ इमरजेंसी मरीजों को छूट दी गई है। एंबुलेंस से आने वाले मरीजों के लिए बैरियर खोल दिया जाता है। एसडीएम अमित आसेरी ने कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया और पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में मेडिकल स्टोर से लेकर किसी तरह की कोई दुकान 21 दिन तक नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में जरूरी सेवाओं की आपूर्ति के लिए नगरपालिका ईओ सीमा तोमर ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जरूरी सेवाओं की आपूर्ति देने वाले पालिका कर्मी व अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों का प्रचार शुरू कर दिया गया है। घर-घर जरूरी सेवाओं जैसे दूध, सब्जी, अनाज आदि की आपूर्ति की जाएगी। सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को जाने की अनुमति है। यदि कोई बीमार पड़ता है तो प्रशासन ही एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करेगा। जरूरत पड़ने पर इलाके की ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed