{"_id":"65da40cb758b15b9cd083024","slug":"traffic-jam-from-iti-intersection-to-bus-stand-people-in-distress-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102212-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आईटीआई चौराहे से बस अड्डा तक जाम, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आईटीआई चौराहे से बस अड्डा तक जाम, लोग बेहाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहन, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रालियां आईं। इसके कारण आईटीआई चौराहे से रोडवेज बस अड्डे तक जाम लग गया। यातायात और कादरीगेट थाना पुलिस करीब दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सामान्य कर सकीं। जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से लालगेट पर जाम लग गया। कुछ ही देर में आईटीआई चौराहा, कादरीगेट रोड शनि मंदिर और रोडवेज बस अड्डा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
थाना और यातायात पुलिस करीब दो घंटे पसीना बहाने के बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो पाई। जाम की सबसे बड़ी वजह ट्रैक्टर-ट्राॅली बने। दूरदराज से आए वाहनों की संख्या अधिक होने से शहरियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।