{"_id":"69ff8199bdfd0ecfeb0abec7","slug":"traders-license-suspended-for-seizure-of-fake-pesticides-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141889-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नकली कीटनाशक बरामदगी में कारोबारी का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नकली कीटनाशक बरामदगी में कारोबारी का लाइसेंस निलंबित
Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के पांचालघाट स्थित एक घर के परिसर से 25 लाख रुपये की नकली कीटनाशक बरामद होने के मामले में कारोबारी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तीन दिन में जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया है।
पांचालघाट स्थित एक घर से परिसर से मंगलवार रात 25 लाख रुपये कीमत की नकली कीटनाशक बरामद हुई थी। पकड़ी गई यूपीएल कंपनी के इलेक्ट्रॉन इनसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड काे अधिकारियों ने कब्जे में लेकर राजकीय कृषि रक्षा इकाई बुढ़नामऊ में रखवा दी थी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने नकली कीटनाशक बरामद होने के मामले में सातनपुर मंडी रोड पपियापुर स्थित किसान एजेंसीज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने एजेंसी संचालक शिवम अग्रवाल को तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है। दूसरी ओर किसान एजेंसी संचालक शिवम अग्रवाल ने बताया कि नकली कीटनाशक आने के संबंध में उन्होंने ही अधिकारियों को जानकारी दी थी। जबकि अधिकारी उन्हें उल्टा फंसाना चाहते हैं। लाइसेंस निलंबन के संबंध में उन्हें आदेश प्राप्त कराया गया है। नमूना लेने वाले फार्म पर अधिकारियों ने उनसे हस्ताक्षर भी नहीं कराए हैं। जो हस्ताक्षर हैं, वह फर्जी हैं।